{"_id":"5cfff156bdec2207215a641d","slug":"15602773253-bulandshahr-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतारी कांड::","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छतारी कांड::
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतारी कांड: दूसरे दिन भी गांव में छाया रहा तनावपूर्ण सन्नाटा
छतारी। नारायणपुर में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान वृद्ध की हत्या से गांव में हड़कंप मच हुआ है। मंगलवार को दूसरे दिन भी गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। गांव में तनावपूर्ण शांति रही। मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बता दें कि क्षेत्र के गांव नारायणपुर में सोमवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पीड़ित पक्ष ने भाजपा को वोट देने पर हमला करना बताया था। रविवार शाम विवाद बढ़ने पर चले लाठी-डंडे और पथराव की चपेट में आकर एक पक्ष से गांव निवासी यामीन खां (63) की उपचार के दौरान सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। वृद्ध की अचानक हुई हत्या की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रकरण में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। गांव में सीओ डिबाई अतुल चौबे, सीओ शिकारपुर मनीष यादव सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। शाम तक दूसरे पक्ष की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी, और आरोपी पक्ष से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।