{"_id":"5cf814cdbdec22071212e7d3","slug":"15597621202-bulandshahr-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत .","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत .
डिबाई/दानपुर। अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में मंगलवार देर रात एक युवक और बुधवार को ईद मिलने अपने मायके आई महिला की मौत हो गई। साथ ही हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार मौहल्ला शेख डिबाई निवासी अनवार खान की पुत्री शबनम की शादी दो माह पूर्व अलीगढ़ के मौहल्ला शाहकमाल निवासी सुफियान 25 वर्ष के साथ हुई थी। बुधवार को शबनम अपने पति सूफियान के साथ ईद मिलने के लिए अपने मायके डिबाई आई थी। इसी दौरान टाउन स्कूल के सामने सूफियान की बाइक में एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में शबनम 20 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।, जबकि सूफियान गंभीर घायल हो गया। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शबनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतका के चाचा हारून ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरी ओर अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर मंगलवार रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफजर (35) पुत्र अफसर निवासी भवानीपुर थाना सहसवान जनपद बदायूं की मौत हो गई। जबकि उसका साथी हमसर अली पुत्र अंसार अली 26 वर्ष घायल हो गया। पुलिस ने मृतक सफजर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि घायल हमसर को डिबाई सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडीकल सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है। घायल हमसर के पिता अंसार अली ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई की बात कही है।