{"_id":"5cf01ad0bdec220745635775","slug":"155923942214-bulandshahr-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय मासूम को अपने घर ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच वर्षीय मासूम को अपने घर ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने फल देने का लालच दिया और उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजा है।
बता दें कि एक गांव निवासी पांच वर्षीय मासूम बुधवार शाम करीब सात बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संजू ने मासूम बच्ची को फल देने का लालच दिया। साथ ही इस दौरान आरोपी मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया। आरोपी ने इस दौरान मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया गया कि इस दौरान आरोपी भी पीड़िता के घर पहुंच गया। किसी ग्रामीण ने 100 नंबर पर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी थाने जा पहुंचा और खुद को निर्दोष बताने लगा। पुलिस पीड़िता को थाने ले आई, बाद में उसे मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
------------
जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुका है आरोपी
अगौता में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी वर्ष 2014 में वार्ड नंबर सात से निर्दलीय के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका है। जिसमें वह पांचवें स्थान पर रहा था। हालांकि पुलिस जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी होने से इंकार कर रही है। जबकि ग्राम प्रधान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
--------
पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी संजू पुत्र बाबू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। - जेपी चौबे, थाना प्रभारी अगौता