फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   वीडियो प्रकरण: एसएसपी के आदेश पर सीओ स्याना ने शुरू की जांच

वीडियो प्रकरण: एसएसपी के आदेश पर सीओ स्याना ने शुरू की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
वीडियो प्रकरण: एसएसपी के आदेश पर सीओ स्याना ने शुरू की जांच
वीडियो प्रकरण: एसएसपी के आदेश पर सीओ स्याना ने शुरू की जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। ग्राम प्रधान से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद थाना खानपुर के दारोगा पर जल्द ही गाज गिर सकती है। एसएसपी के आदेश के बाद सीओ स्याना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में दारोगा एक व्यक्ति की जेब से जबरन रुपये निकालता दिख रहा है।

रविवार को थाना खानपुर में तैनात एक दारोगा का एक ग्राम प्रधान से किसी मामले में रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दारोगा द्वारा एक ग्राम प्रधान से रिश्वत ली जाती है। रुपये कम लगने पर दारोगा अचानक झपट्टा मारकर ग्राम प्रधान की जेब से और रुपये निकाल लेता है। इस दौरान ग्राम प्रधान रुपये खत्म होने की बात कहता है, लेकिन दारोगा हंसते हुए सभी रुपये अपनी जेब में रख लेता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने सीओ स्याना को मामले की जांच सौंप दी है। आदेश के बाद सीओ ने वीडियो में नजर आ रहे दारोगा व अन्य लोगों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी एन कोलांचि ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed