फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सतवीर हत्याकांड: नामजद आरोपी घूम रहे खुलेआम, दे रहे धमकी

सतवीर हत्याकांड: नामजद आरोपी घूम रहे खुलेआम, दे रहे धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सतवीर हत्याकांड: नामजद आरोपी घूम रहे खुलेआम, दे रहे धमकी
सतवीर हत्याकांड : खुलेआम घूम रहे नामजद आरोपी , दे रहे धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। थाना क्षेत्र के गांव खनौदा निवासी भट्टा मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस अभी चार कदम भी जांच पूरी नहीं कर सकी है। सोमवार को मृतक मजदूर की पत्नी व ग्रामीणों ने बसपा जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर एसएसपी से मुलाकात की। पीड़ित ने जल्द से जल्द नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव खनौदा निवासी सतवीर सिंह पुत्र शेर सिंह पड़ोस के गांव पोटा बादशाहपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। गत नौ मई की सुबह उसका शव गांव के रास्ते में एक कार के अंदर पड़ा मिला था। मामले में मृतका की पत्नी संतोष देवी ने तहरीर दी थी। बताया था कि सतवीर को भट्ठा संचालक मजदूरी के पैसे नहीं दे रहा था। बीते दिनों कई बार रुपये मांगने पर आरोपी ने सतवीर के साथ अभद्रता करते हुए हत्या की धमकी दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आठ मई की सुबह आरोपी मोहर सिंह पुत्र फतह सिंह, उसका पुत्र गजेंद्र सिंह, भूरा व कलुआ पुत्र रामवीर सिंह गांव आए और सतवीर को जबरन कार में अपहरण कर ले गए थे। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। काफी खोजबीन के बाद भी सतवीर का कोई सुराग नहीं लग सका था। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। वारदात को 11 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित व उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन के साथ एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी एन कोलांचि ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed