फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी कार

डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी कार

Fri, 23 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, दंपति और मासूम जख्मी
- कोतवाली देहात क्षेत्र में हाइवे पर हुआ हादसा, महिला हायर सेंटर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपति और उनका मासूम पुत्र घायल हो गया। महिला की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह पुत्र खेमचंद सिंह बुधवार को मेरठ किसी रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए गए थे। उनके साथ कार में उनकी पत्नी संयोगिता व पांच वर्षीय मासूम पुत्र भी था। देर रात करीब 11 बजे दंपति मेरठ से वापस अलीगढ़ लौट रहे थे। खुर्जा देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार दंपति व उनके पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed