{"_id":"5bef0242bdec2269637c2d23","slug":"15423903886-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुलंदशहर। आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान उन्होंने मौके से एक शातिर को भी धर दबोचा। मौके से काफी मात्रा में अवैध शराब के बने व अधबने पव्वे भी बरामद हुए हैं।
आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी व तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता व शैलेश शुक्ला को सूचना मिली कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव रौरा शेखपुर में अवैध शराब तैयार कर उसकी तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही दोनों निरीक्षकों ने टीम के साथ गांव निवासी कौशिक पुत्र रणवीर सिंह के घर पर दबिश दी। जहां पुलिस को अवैध तरीके से शराब की फैक्ट्री चलती मिली। बताया गया कि मौके से मिस इंडिया ब्रांड के 20 पौव्वे जिन पर नकली ढक्कन, नकली रैपर व नकली बार कोड लगा हुआ था। इसके अलावा 268 पव्वे क्रेजी रोमियो अरुणांचल प्रदेश मार्का व 426 खाली पौव्वे मिस इंडिया रैपर लगे हुए, दो टूथ ब्रश, एक पेचकस, नकली ढक्कन, नकली बारकोड की चार स्ट्रिप बरामद हुईं। मौके से टीम ने आरोपी कौशिक पुत्र रणवीर को भी दबोच लिया। आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता ने बताया कि मामले में सरगना विक्रांत पुत्र धनपाल निवासी गांव सेंगली थाना अगौता, बब्बू पाठक निवासी जहांगीराबाद व महिपाल सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी गांव जगदीशपुर थाना अहमदगढ़ के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।