फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत

Fri, 02 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन


बुलंदशहर। कचहरी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कचहरी में तैनात तीन अन्य कर्मचारियों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार में संजय यादव अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ एक मकान में किराए पर रहते थे। संजय की पत्नी सुनीता यादव ने बताया कि उसका पति कचहरी स्थित लोअर कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात थे। बुधवार को संजय ड्यूटी पर गया था, जहां से देर शाम वह उल्टी करते हुए व गिरते पड़ते घर के पास पहुंचा। संजय की हालत काफी गंभीर थी। हालत गंभीर देख सुनीता आनन-फानन में संजय को अन्य लोगों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में संजय यादव ने अपनी पत्नी सुनीता को बताया कि कचहरी में ही कार्यरत तीन अन्य कर्मचारी अश्वनी, बसंत व मामा निवासी अज्ञात ने उसे जहर खिला दिया है। बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। सुनीता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोपहर के समय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुनीता ने तीनों कर्मचारियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाथ पर लिखा था आरोपियों का नाम
मृतक संजय यादव के दाहिने हाथ की हथेली पर नीले रंग की पेन से तीनों हत्यारोपियों अश्वनी, बसंत और मामा का नाम लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक ने मरने से पूर्व ये नाम अपने हाथ पर लिखे होंगे। हालांकि, पुलिस अभी मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed