{"_id":"5bccb9c0bdec2204de7400ec","slug":"154014351917-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर फेंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को अलीगढ़ निवासी आरोपी ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मायके के निकट फेंक कर चले गए। पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नगर निवासी आशिया (21) ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह जनवरी 2017 में अलीगढ़ निवासी युवक से हुआ था। शादी में मायके वालों ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन उससे खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। वहीं, आरोप है कि बीते 17 अक्तूबर को आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और गंभीर हालत में बुलंदशहर स्थित मायके के निकट फेंक कर चले गए। इसके बाद पीड़िता को उसके मायके वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन