फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बदमाशों और होमगार्डों के बीच मुठभेड़, एक होमगार्ड घायल

बदमाशों और होमगार्डों के बीच मुठभेड़, एक होमगार्ड घायल

Sun, 21 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाशों ने होमगार्ड को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर तिराहे पर शनिवार देर रात बदमाशों और होमगार्डों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने एक होमगार्ड के चेहरे पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश अपनी पिकअप छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहे। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रविवार देर रात कंट्रोल रूम में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश पिकअप में पशुओं की चोरी कर सिकंदराबाद से बुलंदशहर की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस ने सिकंदराबाद की ओर से आने वाले रास्तों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बदमाश नेशनल हाइवे की ओर से न आकर देहात होते हुए मेरठ रोड पर पहुंच गए। यहां से बदमाश मेरठ की ओर पिकअप लेकर तेज गति में जा रहे थे। देहात कोतवाली में तैनात होमगार्ड बदलू सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव धमरावली थाना कोतवाली देहात व उनका साथी अखिलेश जैनपुर तिराहे पर चेकिंग में जुटे थे। इस दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराई। इस पर जब दोनों होमगार्डों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली होमगार्ड बदलू के चेहरे पर बायीं आंख के नीचे लग गई, जिससे वह घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में होमगार्ड की ओर से भी फायरिंग की गई। उसके बाद बदमाश पिकअप छोड़कर जंगल के रास्ते भाग गए। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस फोर्स व एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल से नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों की महिंद्रा पिकअप पर नंबर प्लेट फर्जी लगी हुई थी। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed