{"_id":"5bbf982dbdec225049166716","slug":"15392829625-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीम कांड: हत्या और आत्महत्या की गुत्थी अभी अनसुलझी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीम कांड: हत्या और आत्महत्या की गुत्थी अभी अनसुलझी
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अलीम कांड: हत्या और आत्महत्या की गुत्थी अभी अनसुलझी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से पूर्व सदर विधायक की मौत का मामला पेचीदा होता जा रहा है। पुलिस 32 घंटे बाद भी हत्या और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में उलझी हुई नजर आ रही है। कई पहलुओं पर जांच जारी है, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को अभी तक हाथ नहीं लगी है।
बता दें कि सदर सीट से पूर्व में दो बार विधायक रह चुके बसपा के कद्दावर नेता हाजी अलीम का शव बुधवार सुबह उनके आवास पर बेडरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि एक गोली उनके दाहिनी कनपटी से सिर में घुसी और बाईं कनपटी से बाहर निकल गई। साथ ही गोली काफी नजदीक से चलने की भी जानकारी हुई थी। दूसरी गोली बेड के बाईं ओर जमीन से करीब एक फीट ऊपर दीवार में लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल से बुधवार को दो खोखे, एक बुलेट और एक पिस्टल बरामद की थी। कमरे से अलीम का शव बरामद हुए 32 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक अलीम की मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा सकी है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही मौत के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा। लेकिन, इसकी कोई समय सीमा अभी तक निर्धारित नहीं हुई है।
पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत के मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों और अन्य लोगों से भी बातचीत-पूछताछ की गई है। जल्द ही मौत के सही कारणों का पता लगा लिया जाएगा। - केबी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
कनपटी पर लगी बुलेट बेड को भेदती हुई जमीन पर गिरी
बुलंदशहर। हाजी अलीम के सिर पर लगी बुलेट को 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। बुलेट उनके कनपटी से निकलकर बेड को भेदती हुई जमीन पर जा गिरी थी। जिसे बृहस्पतिवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस दौरान करीब चार घंटे तक आगरा से आई फारेंसिक टीम ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ अलीम के घर पर घटना का रिक्रिएशन किया है।
बता दें कि बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हाजी अलीम की मौत के बाद पुलिस को दो खोखे, एक बुलेट और एक पिस्टल बरामद हुई थी। लेकिन, पुलिस को मौके से दूसरे खोखे से निकली बुलेट बरामद नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को एसपी क्राइम, एसपी सिटी, नगर व देहात कोतवाल के साथ आगरा से फारेंसिक जांच के लिए डिप्टी डायरेक्टर अपनी टीम के साथ पूर्व विधायक के घर पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने अलीम के घर पहुंचने से लेकर सुबह कर्मचारियों व परिजनों के द्वारा उनके कमरे तक सीढ़ी लगाकर जाने तक की घटना का रिक्रिएशन किया। जांच के दौरान मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। साथ ही अलीम के बेड के नीचे से एक बुलेट भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि यही बुलेट हाजी अलीम के दाईं कनपटी पर लगने के बाद बाईं कनपटी से निकलती हुई गद्दे और बेड को भेदकर जमीन पर जा लगी थी। बुलेट को फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। शाम करीब छह बजे पुलिस व फारेंसिक टीम अलीम के आवास से जांच कर बाहर निकली थी।
आगरा से आई फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना का रिक्रिएशन किया है। मौके से एक बुलेट और बरामद की गई है। जो कि बेड को भेदती हुई जमीन पर जा लगी थी। - केबी सिंह, एसएसपी
कुछ साक्ष्य लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - डा. अरविंद यादव, डिप्टी डायरेक्टर, आगरा फारेंसिक टीम