{"_id":"5bb3b8a3867a557ecc328687","slug":"15385048473-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर
बुलंदशहर। चुनावी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता ने गांव के ही दो नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली देहात के गांव नीमखेड़ा निवासी मोहसिन पुत्र जाफर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र कासिम सोमवार को अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी जावेद, जिया व दो अज्ञात युवक आए और चुनावी रंजिश के चलते कासिम के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने दुकान में घुसकर कासिम के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल कासिम को छोड़कर चारो आरोपी मौके से भाग गए। बताया कि गंभीर घायल कासिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने जावेद, जिया व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।