फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लीपा पोती में लगी पुलिस, व्यापारियों में रोष

लीपा पोती में लगी पुलिस, व्यापारियों में रोष

Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
लीपा पोती में लगी पुलिस, व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

औरंगाबाद। कस्बे में रविवार देर शाम दूसरे समुदाय की महिला से स्कूटी टकराने को लेकर हुए विवाद में पुलिस अब लीपापोती करने में लगी है। देर रात तक हुए व्यापारियों के हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में अभी तक केवल एनसीआर ही दर्ज की है। जिसमें गिरफ्तारी का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में पुलिस के प्रति व्यापारियों में रोष पनप रहा है।

बता दें कि मोहल्ला गुलावठी निवासी प्रमोद अग्रवाल घड़ी कंपनी के थोक व्यापारी हैं। रविवार देर शाम उगाही करने के दौरान व्यापारी के पुत्र तुषार अग्रवाल से पुरानी सब्जी मंडी में लगे भीषण जाम के कारण स्कूटी दूसरे समुदाय की महिला से टकरा गई थी। जिसके बाद लोगों ने एकत्रित होकर व्यापारी के पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। आरोपियों पर पचास हजार की नगदी लूटने का भी आरोप था। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने देर रात तक थाने पर हंगामा किया था। साथ ही दो को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी थी। घटना को 24 घंटे का समय बीत चुका है। लेकिन पुलिस ने मामले में मात्र एनसीआर ही दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के घर अभी तक दबिश भी नहीं दी है। बहरहाल घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पक्ष समझौता करने का प्रयास कर रहा है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवनीश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed