फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बैट्री चोरी करते देखा तो ई-रिक्शा चालक को मार डाला

बैट्री चोरी करते देखा तो ई-रिक्शा चालक को मार डाला

Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बैट्री चोरी करते देखा तो ई-रिक्शा चालक को मार डाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवासीय योजना निवासी लापता ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई है। आवासीय योजना में रहने वाले उसके पड़ोसी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बीते 28 सितंबर की रात को ही घटना अंजाम दिया था। साथ ही शव को सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में रविवार को तीनों आरोपियों को दबोचकर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है।

नई मंडी चौकी प्रभारी नवीन भाटी ने बताया कि 30 सितंबर 2018 को वादी राजेश शर्मा ने तहरीर देकर बताया था कि उनका 16 वर्षीय भतीजा आदेश शर्मा कांशीराम आवासीय योजना स्याना अड्डा पर रहता था। वह किराए पर ई-रिक्शा चलाकर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। 28 सितंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। तहरीर मिलने पर चौकी पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान कांशीराम आवासीय योजना में ही आदेश के घर के पास रहने वाले सुभाष पुत्र किशन स्वरूप मूल निवासी गांव चिट्टा थाना सलेमपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने जब आरोपी सुभाष से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि बीते 28 सितंबर को वह अपने गांव निवासी सचिन पुत्र टुकीराम व विनोद पुत्र रामचंद्र के साथ सलेमपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव मिर्जापुर के ठेके पर खड़ा था। इस दौरान आदेश भी ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंच गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने वहां से शराब खरीदी और आदेश को अपने साथ गांव चिट्टा के जंगल में ले गए। जहां आरोपियों ने आदेश को शराब पिला दी और उसके ई-रिक्शा से बैट्री चोरी कर ली। आदेश ने आरोपियों को बैट्री चोरी करते देख लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को पास के खेत में फेंककर भाग गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर चौकी पुलिस ने रविवार देर शाम आदेश का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही तीनों आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed