{"_id":"6aa56a46c5226fcca9065e4f","slug":"theift-in-vehicles-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-785706-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिवनगर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के लॉक-शीशे तोड़े, बाइक से तेल चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिवनगर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के लॉक-शीशे तोड़े, बाइक से तेल चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद
विज्ञापन
शनिवार तड़के सुबह 4:00 बजे की वारदात, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
कुछ युवकों को हिरासत में लिया, पार्षद ने की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगर टुटू के शिवनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के सुबह करीब 4:00 बजे चोरों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे और लॉक तोड़ दिए। एक के बाद एक कुल चार वाहनों को निशाना बनाया गया। यह पूरी वारदात यहां कई मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
शातिरों ने वाहनों के शीशे और लॉक तोड़कर इनके भीतर रखा सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा न्यू टुटू में सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल से पेट्रोल चोरी किया गया। शनिवार सुबह जब लोग उठे तो वाहनों में तोड़फोड़ देखकर हैरान रह गए। एक ही समय में कई वाहनों को निशाना बनाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय पार्षद अनिता शर्मा के अनुसार चोरी की यह वारदात टुटू-नालागढ़ सड़कपर शिवनगर के पास महंत राशन डिपो और बीएड कॉलेज के आसपास हुई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तड़के करीब 4:04 बजे दो संदिग्ध क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दिए। इसके बाद इन्होंने मकानों के आगे सड़क किनारे खड़ी चार गाड़ियों के शीशे और दरवाजे तोड़ दिए। काफी देर तक सड़क किनारे खड़े वाहनों से चोर सामान तलाशते नजर आए। कई वाहनों से सामान भी चोरी हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। पुलिस ने शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन शुरू कर दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास कई मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। इनसे पूछताछ चल रही है। स्थानीय पार्षद अनिता शर्मा ने कहा कि इस इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस से इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। इसके अलाव रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
इनसेट
शहर में सड़कों पर हजारों गाड़ियां
शिमला शहर में हजारों गाड़ियां सड़क पर पार्क हो रही हैं। पार्किंग की कमी के चलते लोग शाम ढलते ही सड़कों के किनारे गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं। एनएच से लेकर वार्डाें के संपर्क मार्गाें पर भी जगह-जगह गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। घर से दूर खड़े इन वाहनों में चोरी की आशंका से लोग चिंता में हैं। मज्याठ के शिवनगर में जहां चोरी की वारदात अंजाम दी गई है, वह रिहायशी इलाका है। रिहायशी इलाके के बीच मुख्य सड़क के किनारे चोरी की इस वारदात से क्षेत्र के लोगों को अपने वाहनों की चिंता सता रही है।