फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अगवा युवती के परिजनों ने जताई उसकी हत्या की आशंका

अगवा युवती के परिजनों ने जताई उसकी हत्या की आशंका

Sun, 09 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अगवा युवती के परिजनों ने जताई उसकी हत्या की आशंका
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद से अगवा युवती की उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि युवती को अगवा कर बुलंदशहर में एक ठेकेदार के घर रखा गया और उसके बाद वहां से गायब कर दिया गया। पीड़ित पिता ने एसएसपी से पुत्री की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी पीड़ित पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी पुत्री को बीते दिनों सिकंदराबाद के दूसरे पक्ष के युवक ने अगवा कर लिया था। इस मामले में कोतवाली सिकंदराबाद में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि आरोपी युवक को बुलंदशहर के रहने वाले अपने रिश्तेदार ठेकेदार का संरक्षण हासिल है। जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उसकी पुत्री को अगवा करने के बाद बुलंदशहर में ही उक्त ठेकेदार के घर पर रखा गया। इसके बाद वहां से उसकी पुत्री को गायब कर दिया गया। पीड़ित पिता ने पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता का कहना है कि मामले में उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुत्री की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने सिकंदराबाद पुलिस को प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed