{"_id":"5b8d83be42c79246773ebf92","slug":"15360009449-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों उतरा करंट, महिला समेत तीन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकानों उतरा करंट, महिला समेत तीन झुलसे
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मकानों उतरा करंट, महिला समेत तीन झुलसे
औरंगाबाद । अगौता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी में रविवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर आ गिरा। करीब एक दर्जन मकानों में करंट उतर आया जिसकी चपेट में आने से एक महिला समेत तीन युवक झुलस गए साथ ही उपकरण भी फुंक गए। पीड़ितों ने विद्युत विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए मुआवजे की मांग की है।
बता दें कि गांव खेड़ी में रविवार रात करीब नौ बजे जर्जर पड़ी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अचानक एलटी लाइन पर आ गिरा। जिस समय तार टूटा, उस समय गांव में बिजली आ रही थी। तार गिरने के बाद करीब एक दर्जन घरों में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आने से उर्वशी पत्नी चंद्रभान, देवेन्द्र और शेरू पुत्र ठकरी गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद कई मकानों के उपकरण भी फुंक गए। ग्रामीणों ने जेई को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना के करीब दस मिनट बाद गांव की विद्युत आपूर्ति को काटा गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बाद मे परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार को खेड़ी ग्राम प्रधान सरजीत सिंह के साथ थाने पर पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अगौता नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।