{"_id":"5b84479942c792463f794938","slug":"15353957265-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में दोषी पाए गए शिकारपुर कोतवाल, लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच में दोषी पाए गए शिकारपुर कोतवाल, लाइन हाजिर
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में दोषी पाए गए शिकारपुर कोतवाल को हटाया
शिकारपुर। कोतवाली में फरियादी महिलाओं के साथ बदसलूकी करना शिकारपुर कोतवाल को भारी पड़ गया। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए कोतवाल अशोक कुमार को पद से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेज दिया है। उनके स्थान पर कोतवाली में ही तैनात निरीक्षक कानून और शांति व्यवस्था नरेंद्र कुमार शर्मा को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
फरियादियों के साथ बदसलूकी करने के आरोपों से घिरे कोतवाल शिकारपुर पर 25 अगस्त को फरियादी महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा। बता दें कि मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी और मोहल्ला खेल निवासी एक ही समुदाय के दो पक्षों में बीते दिनों विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद एक पक्ष की दो महिलाएं रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची थीं। आरोप था कि इसी दौरान कोतवाल ने महिलाओं के साथ गाली-गलौंज करते हुए बदसलूकी की थी। महिलाओं ने उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गाली देने का भी आरोप लगाया। महिलाओं द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद समुदाय के सैकड़ों लोगों की भीड़ ने कोतवाली का घेराव कर लिया था। भीड़ ने नारेबाजी करते हुए कोतवाल का स्थानांतरण किए जाने की मांग करते हुए हंगामा किया था। मौके पर पहुंचे सीओ मनीष यादव ने समुदाय के लोगों को बुलाकर बातचीत कर मामले को शांत किया था। साथ ही कोतवाली निरीक्षक से फरियादियों के साथ संयमित भाषा का प्रयोग करने की हिदायत दी थी। इस मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए कोतवाल अशोक कुमार को चार्ज से हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया है। सीओ मनीष यादव ने बताया कि नए प्रभारी फिलहाल ट्रेनिंग पर हैं। जल्द ही वह चार्ज संभालेंगे।