{"_id":"5b71d47b42c79236c8419396","slug":"153418661014-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र पुलिस ने देर शाम दी नगर में दबिश, सुनार को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराष्ट्र पुलिस ने देर शाम दी नगर में दबिश, सुनार को दबोचा
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस नगर में दी दबिश, सुनार को दबोचा
बुलंदशहर। महाराष्ट्र के नासिक से चोरी हुए सोने की बरामदगी के लिए महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम ने रविवार शाम को शहर में दबिश दी। टीम यहां से एक सर्राफ को पकड़कर साथ ले गई।
रविवार देर शाम को महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम ने नगर कोतवाली में अपनी आमद दर्ज कराई। इसके बाद नगर पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस ने मोहल्ला सुनारों वाली गली में एक सर्राफ के यहां दबिश दी। पुलिस टीम ने सर्राफ को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि बीते दिनों महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में दो फ्लैटों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। चोरी में लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी हुए थे। करीब एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र पुलिस ने बुलंदशहर क्षेत्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पूछताछ में बुलंदशहर के सर्राफ को सोने के जेवरात बेचने की बात कुबूल की थी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार सर्राफ के यहां से सोने के कुछ आभूषण भी बरामद हुए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरोपी सर्राफ को अपने साथ ले गई है।