फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दुष्कर्म पीड़िता के पिता को एसएसपी दफ्तर में हुआ हार्ट अटैक

दुष्कर्म पीड़िता के पिता को एसएसपी दफ्तर में हुआ हार्ट अटैक

Tue, 31 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के पिता को एसएसपी दफ्तर में आया हार्ट अटैक
विज्ञापन


बुलंदशहर। एसएसपी दफ्तर में मंगलवार सुबह बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पीड़ित पिता ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को सीने में दर्द की शिकायत हुई, अचेतावस्था में एसएसपी ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

बताया गया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी वादी की बड़ी बेटी की ससुराल अनूपशहर थाना क्षेत्र में है। गत दिनों वादी की छोटी बेटी, बड़ी बहन से मिलने के लिए अनपूशहर गई हुई थी। इस दौरान वह वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। तलाश के दौरान पिता को जानकारी मिली थी कि छोटी बेटी का गौतमबुद्धनगर के रबुपुरा कस्बा निवासी एक युवक ने अपने साथियों संग अपहरण कर लिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर अनूपशहर थाना पुलिस ने 20 जुलाई को आरोपी अमित निवासी कस्बा रबुपुरा, लड़की के जेठ और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को पीड़िता अपने पिता व अन्य परिजनों संग एसएसपी दफ्तर में बयान दर्ज कराने के लिए आई थी। इसी दौरान पीड़िता के पिता का बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी से आमना-सामना हो गया। इस दौरान पीड़ित ने आरोपी युवक को दबोच लिया। हंगामा होते हुए देख मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच कर नगर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान पीड़ित वृद्ध को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की जानकारी देते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जिसके बाद नगर पुलिस ने आरोपी को अनूपशहर पुलिस को सौंप दिया है। अनूपशहर थाना प्रभारी अखिलेश गौड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed