फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बिजली चोरी कराने में टेस्ट विभाग के अफसर भी शामिल!

बिजली चोरी कराने में टेस्ट विभाग के अफसर भी शामिल!

Sun, 29 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी कराने में टेस्ट विभाग के अफसर भी शामिल!
विज्ञापन


बुलंदशहर। पूर्व जिपं अध्यक्ष के पुत्र के दूध प्लांट में बिजली चोरी कराने में टेस्ट विभाग के अफसर भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक प्लांट में लगे मीटर की प्रतिमाह एमआरआई के लिए टीम जाती थी, लेकिन खानापूर्ति करके वापस लौट जाती थी। जिसके चलते समय रहते अफसरों के पास बिजली चोरी की रिपोर्ट नहीं पहुंच सकी। अब अफसर टेस्ट विभाग के अफसरों की भी भूमिका की जांच कर रहे हैं।

20 जुलाई को जटपुरा में पूर्व जिपं अध्यक्ष के पुत्र के दूध प्लांट मै. राजदीश फूड पर बिजली अफसरों ने छापा मारा था। जिसके बाद टीम ने प्लांट संचालक व उसके पिता के खिलाफ 252 केवीए बिजली चोरी तथा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब अफसरों की जांच में नया खुलासा हुआ है। टेस्ट विभाग द्वारा मीटर की एमआरआई के लिए प्रतिमाह टीम भेजी जाती थी, लेकिन मीटर की रिपोर्ट प्रतिमाह सामान्य ही दर्शायी जा रही थी। सूत्रों के अनुसार मिलीभगत के चलते जानबूझकर एमआरआई रिपोर्ट को बदला जाता था, ताकि प्लांट में बिजली चोरी का खुलासा न किया जा सके। निगम के एसई एके सिंह ने बताया कि जांच में तथ्य सामने आए हैं। कुछ संदिग्ध अफसर-कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed