फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध पर परिजनों को पीटा

युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध पर परिजनों को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध पर परिजनों को पीटा
युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध पर परिजनों को पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से चारा लेने के लिए खेत पर गई युवती के साथ गांव के ही आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि बीते बुधवार को वह घर से खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। रास्ते में गांव निवासी तीन युवकों ने फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पीड़िता को खेत में खींचकर ले गए, और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता के परिजन आरोपी युवकों के घर उनकी शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने पीड़िता के पिता व भाई के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ितों ने जब पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए पीड़ित पक्ष को ही धमका कर शांत कर दिया। वहीं अब पीड़ित परिजनों ने आईजीआरएस के माध्यम से एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed