फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ठेकेदारी का झांसा देकर लाखों रुपये का लगाया चूना

ठेकेदारी का झांसा देकर लाखों रुपये का लगाया चूना

Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदारी का झांसा देकर लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से शातिरों ने गुड़गांव में ठेकेदारी में शामिल करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को दो आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी खेमचंद शर्मा ने बताया कि वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि दिसंबर 2014 को वह दिल्ली के शाहदरा निवासी एक व्यक्ति और नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी एक अन्य व्यक्ति ने पीड़ित को ठेकेदारी में हिस्सेदार बनाने की बात कही थी। इसके एवज में आरोपियों ने उससे 15 लाख रुपये भी ले लिए थे। उक्त धनराशि में से कुछ रुपये आरोपियों ने नकद व कुछ रुपये कंपनी के खाते में डलवा लिए थे। आरोपियों ने छह माह बाद बचत के साथ पीड़ित को 12 लाख रुपये वापस करने की बात कही। कुछ समय बाद ही आरोपियों ने पीड़ित को 12 लाख रुपये के चेक दे दिए और बाकी पैसे कुछ दिन बाद देने की बात कही। पीड़ित ने जब चेक भुनाने की कोशिश की तो जानकारी हुई कि खाते में पैसे ही नहीं हैं। पीड़ित ने जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि वह कई बार थाना पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगा चुका है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में उचित व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed