फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चचिया ससुर ने किया भतीजी बहू के साथ दुष्कर्म

चचिया ससुर ने किया भतीजी बहू के साथ दुष्कर्म

Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
चचिया ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- गुलावठी क्षेत्र के एक गांव की घटना, पीड़िता ने एसएसपी से की मामले की शिकायत
- एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव में चचिया सुसर ने बहू के साथ दुष्कर्म कर दिया। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। 12 जुलाई को वह अपनी ससुराल में अकेली मौजूद थी। उसका पति नौकरी पर गया था, जबकि अन्य परिजन भी कहीं बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका चचिया ससुर घर में घुस आया और परिजनों के बारे में जानकारी की। पीड़िता ने जब बताया कि घर पर कोई नहीं है तो आरोपी ने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर पीड़िता को दबोच लिया और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। पीड़िता ने घर लौटने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। के लौटने पर मामले की शिकायत की। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed