{"_id":"5b536a0d4f1c1bb8538b47fc","slug":"15321932894-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से सब्जी विक्रेता की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से सब्जी विक्रेता की मौत, लगाया जाम
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
करंट से सब्जी विक्रेता की मौत, लगाया जाम
- बिजली अफसरों ने मृतकों के परिजनों को सौंपा एक लाख का चेक
अमर उजाला ब्यूरो
ऊंचागांव। कस्बे में शनिवार को सब्जी बेचने आए एक व्यक्ति की करंट से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किले के पास व नहर पुल पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
थाना नरसैना क्षेत्र के ग्राम सबदलपुर निवासी संजीव (44) पुत्र गंगाराम शनिवार को कस्बा ऊंचागांव में लगने वाली हॉट पैठ में सब्जी बेचने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि धूप से बचने के लिए संजीव बिजली के खंभे से तिरपाल बांधने की कोशिश कर रहा था। तभी खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से संजीव मौके पर ही गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव की मौत की सूचना पर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने किले के पास व नहर पुल पर जाम लगा दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए नरसैना, अहार व खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता वीके राजपूत, एसडीओ जय प्रकाश गुप्ता ने विभाग की तरफ से एक लाख रुपये का चेक मृतक की पत्नी के नाम मृतक के भाई को सौंपा तथा चार लाख रुपये की और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। स्याना तहसीलदार आनंद श्रीनेत ने शासन स्तर से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।