फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रंजिशन व्यापारी के घर पर की फायरिंग, बाल बाल बचे परिजन

रंजिशन व्यापारी के घर पर की फायरिंग, बाल बाल बचे परिजन

Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के घर पर की फायरिंग, बाल बाल बचे
विज्ञापन

- नई मंडी चौकी क्षेत्र के अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में रविवार देर रात की घटना
- पीड़ित ने धमैड़ा अड्डा निवासी दो आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात स्कूटी सवार बदमाशों ने टायर व्यापारी के घर पर फायरिंग कर दी। इससे व्यापारी व उसके परिजन बाल बाल बच गए। पीड़ित व्यापारी ने मामले में दो लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के अनूपशहर अड्डा निवासी जावेद पुत्र नजीर अहमद ने बताया कि वह ताज मस्जिद वाली गली में टायर की दुकान करता है। पास ही में उसका मकान है, जहां उसका परिवार रहता है। रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर ही मौजूद था। तभी स्कूटी सवार दो युवक उसके घर के सामने पहुंचे और फायरिंग करने लगे। गोली घर के मुख्य दरवाजे का चीरती हुई अंदर रखे फ्रिज में जा घुसी। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले के लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी स्कूटी पर सवार होकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस व नई मंडी चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़ित का आरोप है कि धमैड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी दो युवक उससे रंजिश रखते हैं। दोनों नामजद आरोपियों ने ही फायरिंग की है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed