फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परिजनों से नाराज किशोरी खुदकुशी के लिए पहुंची

परिजनों से नाराज किशोरी खुदकुशी के लिए पहुंची

Sun, 24 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी के इरादे से पहुंची किशोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिजनों से नाराज एक किशोरी खुदकुशी करने के लिए नहर पर पहुंच गई। नहर के पास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर परिजनों को सूचित किया। परिजन किशोरी को अपने साथ ले गए। मोहल्ला साठा निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी की अपने परिजनों के साथ अनबन हो गई। बताया जा रहा है कि परिजन किशोरी की शादी तय करने की फिराक में थे, इसी बात पर किशोरी उनसे नाराज थी। नहर के समीप किशोरी को संदिग्धावस्था में घूमते देखकर लोगों ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने परिजनों से अनबन के चलते खुदकुशी करने की बात बताई। इस पर लोगों ने किशोरी को पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और किशोरी को समझाबुझाकर अपने साथ घर ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed