संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि वह खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते हैं। गत 10 मई को उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर से कहीं गई थी। लेकिन, शाम तक भी वह वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों को उसकी चिंता हुई, उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। परिजनों ने इसके बाद किशोरी को नाते रिश्तेदारियों व अन्य संभावित स्थलों पर तलाश किया, लेकिन उसका अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए देहात कोतवाली में तहरीर दी है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ब्यूरो