फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बहन से कम अंक आने पर छात्रा ने दी जान

बहन से कम अंक आने पर छात्रा ने दी जान

Fri, 01 Jun 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बहन से कम अंक आने पर छात्रा ने दी जान
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने बारहवीं कक्षा में कम अंक आने पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को लिखित पत्र देकर कोई भी कार्रवाई न करने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का बीते दिनों कक्षा 12 का रिजल्ट आया था। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट में कम अंक आने के कारण वह डिप्रेशन में थी। बीते दिनों उसकी बड़ी बहन ने यूपीटीयू की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंजीनियरिंग के लिए सरकारी कालेज में एडमिशन लिया है। इसके बाद से वह और अधिक डिप्रेशन में रहने लगी थी। वह अपनी बड़ी बहन से अधिक काबिल बनना चाहती थी। लेकिन, अंक कम होने के बाद से वह गुमसुम रहने लगी थी। बुधवार शाम को वह घर पर ही अपने कमरे में मौजूद थी। जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में थी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच छात्रा को चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेना चाहा, जिस पर परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। वहीं प्रारंभिक जांच में जहर खाने से छात्रा की मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed