फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुलिसकर्मियों संग हाथापाई कर शराब तस्कर को छुड़ाया

पुलिसकर्मियों संग हाथापाई कर शराब तस्कर को छुड़ाया

Thu, 05 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से मारपीट
विज्ञापन

कर तस्कर को छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। जहांगीराबाद रोड पर शराब ठेके पास एक ढाबे पर बुधवार रात फैंटम सवार दो पुलिसकर्मियों ने छापा मारकर एक तस्कर को दो पेटी शराब समेत रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई से गुस्साए परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी के भाई रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसओ औरंगाबाद अनिल कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब ठेके से आगे एक ढाबे पर संचालक सुरेंद्र हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब खुलेआम बेच रहा है। सूचना पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मी आरोपी को शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को घेर लिया और मारपीट कर दी। इस दौरान परिजनों ने पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया और उसे मौके से भगा दिया। सूचना मिलते ही एसओ औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी के भाई रवि को मौके से पकड़ उसे हिरासत में लेकर थाने ले आए। एसओ औरंगाबाद अनिल कुमार ने बताया कि दो आरोपी सुरेंद्र और रवि के खिलाफ पुलिसकर्मियों से मारपीट के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed