{"_id":"5ab531574f1c1b54408b489c","slug":"152182434220-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला मासूम
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्र का शव
- सुबह दस बजे मां की डांट से क्षुब्ध होकर दुपट्टा लेकर निकला था घर से
- मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
नरसैना। थाना क्षेत्र के गांव गेसुपुर निवासी एक मजदूर के 11 वर्षीय पुत्र का शव शुक्रवार शाम को बाग में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह से लापता मासूम का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव गेसुपुर निवासी शफीक अपने परिवार के साथ रहता है। गांव स्थित घर में उनकी पत्नी व छह संतानें थीं। शफीक ने बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र रेहान गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह घर से कहीं गया था। सुबह करीब दस बजे जब वह घर लौटा तो उसकी मां ने उसे देर से नहाने की बात कह कर डांट दिया। बताया गया कि इससे क्षुब्ध होकर रेहान घर से एक दुपट्टा लेकर चला गया था। शाम तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई, और उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने शाम करीब पांच बजे उसका शव गांव के निकट स्थित आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों में शव को देखकर कोहराम मच गया। वहीं थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम को भेज दिया तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए । एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला र्है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।