फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जुनैद हत्याकांड में गवाह को जान से मारने की धमकी

जुनैद हत्याकांड में गवाह को जान से मारने की धमकी

Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
जुनैद हत्याकांड में गवाह को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जुनैद हत्याकांड के गवाह ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा एसएसपी से शिकायत की है। गवाह ने आरोप लगाया है कि उसे लगातार आरोपियों के पक्ष में बयान देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। अन्यथा की स्थिति में परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

18 जून 2017 को नगर क्षेत्र निवासी जुनैद पुत्र चिरागुद्दीन की मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने एक तांत्रिक के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्रासाना मोहल्ला निवासी जैद, जाहिद, आबिद, राशिद पुत्रगण जहूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि गड़े धन को पाने की लालच में एक तांत्रिक के साथ मिलकर आरोपियों ने जुनैद की हत्या कर दी थी। केस में मृतक का पिता चिरागुद्दीन तथा उसका साला यूसुफ कुरैशी पैरवी कर रहा है। बुधवार को युसूफ ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि पांच मार्च को वह न्यायालय में केस की पैरवी के लिए आया था। उसी दौरान आरोपियों के परिजनों ने उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने बताया कि नगर कोतवाली में मामले का मुकदमा पंजीकृत कराया जा चुका है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग है। एसएसपी ने पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed