फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   साहब! शादी तोड़ने व जान से मारने की धमकी दे रहा सिपाही

साहब! शादी तोड़ने व जान से मारने की धमकी दे रहा सिपाही

Wed, 28 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
साहब! शादी तोड़ने व जान से मारने की धमकी दे रहा सिपाही
विज्ञापन

बुलंदशहर। साहब! अगले महीने शादी है और एक सिपाही शादी तोड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित युवक-युवती ने एसएसपी से यह शिकायत की। साथ ही सगाई व शादी समारोह के दौरान सुरक्षा देने व आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसकी शादी एक युवक से तय हुई थी। वह युवक वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। शादी तय होने के कुछ दिन बाद ही रिश्ता टूट गया था। इसके बाद युवती का रिश्ता नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी दूसरे युवक के साथ तय हुआ। 4 मार्च को सगाई के बाद दोनों की शादी 11 मार्च की तय हुई है। लेकिन, अब पूर्व में जिस सिपाही से रिश्ता तय हुआ था, वह युवती और उसके परिजनों को यह शादी न तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। युवक-युवती ने एसएसपी से गुहार लगाई कि सगाई व शादी समारोेह में सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए, साथ ही आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसएसपी मुनीराज जी ने मामले में पीड़ितों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed