फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सोनी हत्याकांड: दहेज लोभी पति को नौ वर्ष कारावास, अर्थदंड

सोनी हत्याकांड: दहेज लोभी पति को नौ वर्ष कारावास, अर्थदंड

Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सोनी हत्याकांड: दहेज लोभी पति को नौ वर्ष कारावास
विज्ञापन

- मार्च 2014 में अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी सोनी की हुई थी हत्या
- भाई ने ससुरलीजनों के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
अनूपशहर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर चार वर्ष पूर्व विवाहित की जला कर हत्या करने के मामले में मंगलवार को एडीजे/एफटीसी 3 रामनारायण ने आरोपी पति को दोषी पाया। इस दौरान आरोपी पति को नौ वर्ष कारावास सहित सात हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी इरशाद मोहम्मद ने बताया कि वादी मोहम्मद शाकिर पुत्र यामीन खां निवासी मोहल्ला पीरमदरसा थाना गुलावठी ने अनूपशहर थाने में 26 मार्च 2014 को तहरीर देकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उसने अपनी बहन सोनी की शादी 26 अक्टूबर 2013 को शेर मोहम्मद उर्फ शेरू पुत्र जान मोहम्मद निवासी कस्बा थाना अनूपशहर के साथ की थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति अतिरिक्त दहेज के रुप में एक बाइक व पचास हजार रुपये नगदी की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर आरोपी आए दिन उनकी बहन के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करता था। आरोप है कि 26 मार्च 2014 को आरोपी पति ने उनकी बहन की जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस व गवाहों को सुनने के बाद आरोपी पति को दोषी मानते हुए, उसे नौ वर्ष का कठोर कारावास व सात हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed