फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शिकारपुर के स्टेट बैंक आफ इंडिया में चोरी की कोशिश

शिकारपुर के स्टेट बैंक आफ इंडिया में चोरी की कोशिश

Sat, 17 Feb 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक आफ इंडिया में चोरी की कोशिश
विज्ञापन

शिकारपुर। थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चोरों ने बृहस्पतिवार की देर रात जंगला काटकर चोरी करने की कोशिश की। इस दौरान एटीएम पर मौजूद गार्ड की समझदारी के कारण चोर बैंक में चोरी करने में असफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा स्थित है। शाखा की बिल्डिंग में ही स्थित एटीएम कक्ष में बैंक का गार्ड प्रेमराज देर रात बैठा हुआ था। रात करीब ढाई बजे गार्ड ने बैंक के पिछले हिस्से में खटपट की आवाज सुनी। गार्ड ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो सभी के होश उड़ गए। बैंक के पिछले हिस्से में मौजूद किचिन का जंगला काट कर अज्ञात चोर बैंक में दाखिल हुए थे। इसके बाद चोरों ने बैंक के एक लाकर का ताला भी तोड़ दिया था। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस के पहुंचने की आहट मिलते ही चोर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक रामभगत ने बताया कि शाखा से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि बैंक प्रबंधक की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed