फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तिरंगा यात्रा के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ हंगामा

तिरंगा यात्रा के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ हंगामा

Sun, 28 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
यात्रा के दौरान भिड़े दो पक्ष, तिरंगा क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

डिबाई (बुलंदशहर)। गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेर कलां में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच झड़प हो गई। जमकर हंगामा हुआ। तिरंगा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

गांव में शुक्रवार को एक पक्ष के कुछ लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति के गाने भी बज रहे थे। तिरंगा यात्रा जब गांव के एक धार्मिक स्थल के निकट पहुंची, तो एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यात्रा के दौरान डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे, जिससे माहौल बिगड़ रहा था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दूसरे पक्ष ने मौके पर ही तिरंगा यात्रा को रोक दिया। विवाद की सूचना मिलने पर धर्मपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खींचतान के दौरान तिरंगा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। धर्मपुर चौकी इंचार्ज यशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के 15-15 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। वहीं सीओ धनप्रकाश त्यागी कार्रवाई करने की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed