{"_id":"5a6394654f1c1b6e268b5632","slug":"151647568411-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैकड़ों बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
बुलंदशहर। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में एक कार से गैर प्रांत की सैकड़ों बोतल अवैध शराब बरामद की है। साथ ही कार से दो शराब तस्करों को भी दबोचा है।
जिला आबकारी अधिकारी आनंद शंकर राय के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता व शैलेश कुमार शुक्ला अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। शनिवार को टीम को खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में एक कार में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ शाहपुर मोड़ के निकट चेकिंग शुरू की। इस दौरान उन्होंने एक स्कोडा को रोका। चेकिंग के दौरान कार से दिल्ली प्रांत की 312 बोतल अवैध शराब बरामद की। वहीं कार के डैशबोर्ड से यूपी में सेल के लिए नकली रैपर भी बरामद किए। कार सवार दो शराब तस्कर सुभाष सिरोहा पुत्र राजवीर सिंह निवासी जगदीशपुर थाना राहा जिला सोनीपत व आशीष पुत्र नत्थूराम निवासी गांव बरौना थाना खरखौदा जिला सोनीपत, हरियाणा को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी गैंग संचालक राजेश कुमार भाग निकला। आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।