फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दौज मेले के दंगल में शराबी युवक ने चौकी इंचार्ज को जड़ा तमाचा

दौज मेले के दंगल में शराबी युवक ने चौकी इंचार्ज को जड़ा तमाचा

Fri, 19 Jan 2018 10:30 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
शराबी युवक ने चौकी इंचार्ज को जड़ा तमाचा
विज्ञापन

ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव मंगलपुर लगने वाले बूढ़े बाबा के दौज मेले में आयोजित गुस्ती दंगल में एक शराबी युवक ने चौकी इचार्ज को तमाचा जड़ दिया। पुलिस ने शराबी की धुनाई कर परिजनों को सौंपा है।

ग्राम मंगलपुर में प्रत्येक वर्ष बूढे़ बाबा दौज मेले का आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता है। मेले में दूर दराज से आकर महिलाएं व पुरूष अपने बच्चों को चर्म रोग से बचाने के लिये पूजा अर्चना कर तालाब से मिट्टी निकालकर अपने बच्चों को लगाते है। इसी मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को दंगल में एक शराबी के उतपात मचाने पर पुलिस ने जब युवक को हटाने का प्रयास किया तो शराबी युवक ने चौकी इंचार्ज अमरगढ़ का गिरेबान पकड़ कर तमाचा जड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने शराबी युवक की धुनाई कर ग्रामीणों के आग्रह पर उसके पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में अमरगढ़ चौकी इंचार्ज का कहना है कि इस तरह की कोई भी घटना नही घटी है। शराबी युवक को वहां से हटाकर उसके पिता को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed