फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बहांपुर लूटकांड: चार दिन में चार कदम ही चल सकी ‘खाकी’

बहांपुर लूटकांड: चार दिन में चार कदम ही चल सकी ‘खाकी’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बहांपुर लूटकांड: चार दिन में चार कदम ही चल सकी ‘खाकी’
बहांपुर लूट कांड : चार दिन में चार कदम ही चल सकी ‘खाकी’
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बहांपुर में नागा बाबा आश्रम में हुई लूट की वारदात में चार दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस की तफ्तीश अब तक मात्र चार कदम पर ही ठिठकी नजर आ रही है। संदिग्धों से पूछताछ और दबिश के अलावा पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लगा है। हालांकि पुलिस जल्द ही वारदात के खुलासे का दंभ भर रही है।

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बहांपुर में इंटर कालेज के पास नागा बाबा आश्रम में बीते मंगलवार रात एक नकाबपोश समेत चार अज्ञात बदमाशों ने महंत बलबीर गिरी महाराज सहित दो सेवादारों अशोक वर्मा व अशोक चौधरी को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने से पहले मंदिर के बाहर शराब का सेवन भी किया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, बीते बुधवार को एसएसपी एन कोलांचि ने मय टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए थे। गत बृहस्पतिवार को एसएसपी के निर्देश के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एसएसपी ने थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच को जल्द से जल्द वारदात के खुलासे के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन, चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस कोई खास सफलता हासिल नहीं कर सकी है। वहीं, बीबीनगर थाना प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कई संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed