फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   राहुल गांधी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में दायर किया परिवाद

राहुल गांधी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में दायर किया परिवाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में दायर किया परिवाद
राहुल गांधी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में दायर किया परिवाद
विज्ञापन

बुलंदशहर। कर्नाटक के कोलार में हुई जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सभी मोदी नाम वाले लोगों को चोर बताने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर निवासी एक व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। जिसमें कहा गया है कि राहुल के बयान से मोदी सरनेम वाले लोगों की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

सीजेएम कोर्ट में बुधवार को प्रार्थना पत्र दायर करते हुए नगर करौली कंपाउंड निवासी जगदीप कुमार मोदी पुत्र स्व. चंद्रसेन मोदी ने कहा कि वह नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर का काम करते हैं। उनका सरनेम मोदी है। बीते दिनों कर्नाटक के कोलार में जनसभा में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना लगाते हुए कहा कि चौकीदार 100 फीसदी चोर है। साथ ही कहा कि सभी चोरों का सरनेम मोदी है। नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी सभी चोर हैं। प्रार्थना पत्र में जगदीश कुमार मोदी ने बताया कि राहुल गांधी के उक्त वक्तव्य के चलते 14 अप्रैल को मेडिकल स्टोर पर उनका मजाक भी उड़ाया गया। राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाले सभी व्यक्तियों को अपमानित किया है। इससे समाज में परिवादी के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है, समाज में प्रतिष्ठा भी कम हुई है। उन्होंने कोर्ट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed