फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सड़क पार कर रहे युवक को बस ने कुचला, मौत

सड़क पार कर रहे युवक को बस ने कुचला, मौत

Fri, 23 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे युवक को बस ने कुचला, मौत
सड़क पार कर रहे युवक को बस ने कुचला, मौत
विज्ञापन

छतारी । क्षेत्र में पंडरावल पंडरावल दोराहे के पास सड़क पार करते समय बस ने युवक को कुचल दिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी प्रमोद (40) पुत्र सीताराम बृहस्पतिवार रात पैदल ही अपने घर जा रहा था। पंडरावल दोराहे के पास सड़क पार करते समय निजी बस ने उसे रौंद दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में लोगों की मदद से पुलिस ने घायल प्रमोद को दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से बस लेकर भाग गया। मामले में मृतक के भतीजे सतीश ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed