फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा को कार सवारों ने किया अगवा

ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा को कार सवारों ने किया अगवा

Wed, 03 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा अगवा
विज्ञापन

- घर से कुछ दूरी पर मिली साइकिल, चप्पल और बैग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र से ट्यूशन पढ़कर लौट रही नाबालिग छात्रा को कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया। छात्रा की साइकिल, एक चप्पल और स्कूल बैग घर के पास ही सड़क किनारे पड़े मिले। सूचना पर एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा एक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा है। मंगलवार शाम को छात्रा अपने घर से रोजाना की तरह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। ट्यूशन पढ़कर लौटने के दौरान छात्रा को बदमाशों ने अगवा कर लिया। कुछ देर बाद छात्रा के परिजनों को उसकी साइकिल, चप्पल व स्कूल बैग घर के पास पड़े मिलने की सूचना मिली। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल परिजनों ने छात्रा के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक कार सवार बदमाशों ने छात्रा का अपहरण किया है। अपहरण की सूचना पर एसएसपी मुनीराज जी, एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी प्रमोद कुमार आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की छानबीन में अपहरणकर्ताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में किशोरी के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed