फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दौरऊ में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती

दौरऊ में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती

Mon, 18 Dec 2017 05:21 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
दौरऊ में परिवार को बंधक बनाकर डकैती
विज्ञापन

डिबाई। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव दौरऊ में शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश घर में करीब एक लाख रुपये का माल लूटकर ले गए। हालांकि पुलिस ने तहरीर पर डकैती का मामला चोरी में दर्ज किया है।
चौकी क्षेत्र के गांव दौरऊ निवासी अखिलेश पुत्र गनेशी लाल ने तहरीर देकर बताया कि वह राज मिस्त्री है। शनिवार रात करीब छह नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में घुसते ही उससे व अन्य परिजनों से मारपीट की। डकैतों ने सभी परिजनों को बंधक बनाकर चारपाई से बंाध दिया। आरोपियों ने घर में अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात कीमत करीब 60 हजार रुपये, आठ हजार रुपये, मोबाइल, अन्य कीमती सामान लूट लिया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने घर में तांडव मचाया। पीड़ितों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उन्हें बंधनमुक्त कराया और पुलिस को मामले की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच जांच की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर चौकी पुलिस ने मामला चोरी की धाराओं में दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दौलतपुर चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामला डकैती का नहीं चोरी का है, चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी भाषा में बात कर रहे सभी बदमाश
पीड़ित ने बताया कि घर में वारदात को अंजाम देने के लिए आए बदमाश एक दूसरे का नाम लिए बिना किसी दूसरी भाषा में बात कर रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाश स्थानीय न होकर किसी अन्य क्षेत्र से हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। एक माह के भीतर डकैतों ने जनपदभर में चार वारदातों को अंजाम दे डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed