फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsg

Noida News: बदमाशों ने वेदवन पार्क के बाहर युवक से चेन छीनी

Fri, 28 Aug 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
gfdsg
बदमाशों ने वेदवन पार्क के बाहर युवक से चेन छीनी
विज्ञापन

नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क के बाहर बुधवार सुबह एक युवक के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले। मामले में प्राथमिकी कोतवाली सेक्टर-113थाने में दर्ज की गई है । अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 निवासी नैतिक जैन ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना वेदवन पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। 19 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह पार्क के बाहर एक जूस स्टॉल पर खड़े होकर जूस लेने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नीले रंग की आर-15 बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। उन्होंने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन बदमाश एलिट गोल्फ ग्रीन्स की तरफ भाग गए। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed