फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

Wed, 04 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक पखवाड़ा पूर्व एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ लगातार दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली में एक ठिकाने पर छापा मारकर किशोरी को आरोपी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 19 सितंबर को गांव का ही एक युवक 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गया था। इस घटना को लेकर किशोरी की मां ने कोतवाली में युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार की देर रात स्थानीय पुलिस ने दिल्ली के इंद्रलोक कॉलोनी में एक ठिकाने पर छापा मारकर अगवा किशोरी को बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की निशानदेही पर आरोपी नंदकिशोर पुत्र नानक निवासी गांव जसर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने अपने साथ लगातार दुराचार करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर को धारा 376, 363, 366 के तहत चालान कर जेल भेज दिया है वही किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिऐ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed