{"_id":"59d522df4f1c1bd9538b5cbe","slug":"15071403711170-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के थैले से उड़ाए 70 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के थैले से उड़ाए 70 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
फौजी के थैले से उड़ाए 70 हजार रुपये
- बैंक से रुपये निकाल कर दुकान से खरीद रहे थे सामान
- दुकान पर ही अज्ञात बच्चे ने थैले से निकाल लिए थे रुपये
- काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकालकर एक दुकान से सामान खरीदने पहुंचे फौजी के थैले से एक बच्चे ने रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर फौजी ने लोगों के साथ आरोपी बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कौंदू निवासी ओमवीर सिंह सेना में कार्यरत है। फिलहाल वह छुट्टियों पर घर आए थे। थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनका नगर स्थित स्टेट बैंक में खाता है। मंगलवार को वह खाते से रुपये निकालने आए थे। बैंक से 70 हजार रुपये निकाल कर उन्होंने अपने थैले में रख लिए। उसके बाद वह बैंक से लाल तालाब स्थित एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुके थे। इस दौरान एक 12-13 साल का बच्चा भी वहां पहुंच गया। साथ ही बालक ने पीड़ित के थैले में रखे हुए 70 हजार रुपये निकाल कर भाग गया। रुपये निकाले जाने की जानकारी होने पर पीड़ित ने उसे अन्य लोगों के साथ काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी अज्ञात बच्चे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश जारी है।