{"_id":"59d522dd4f1c1b7a548b5ba5","slug":"15071403699-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गांव निवासी आरोपियों ने की छेड़छाड़, फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गांव निवासी आरोपियों ने की छेड़छाड़, फाड़े कपड़े
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से गांव निवासी युवकों ने की छेड़छाड़, फाड़े कपड़े
- पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
- आरोप, स्थानीय पुलिस भी नहीं कर रही कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मामले में पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में उसकी ननिहाल है। उसकी मां भी उसके साथ गांव में ही रहती है। पीड़िता ने बताया कि गांव निवासी कुछ युवक उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहे हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी चार युवक उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी उससे व उसकी मां के साथ मारपीट कर चुके हैं। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी मुनीराज जी ने मामले में सीओ खुर्जा को जांच के निर्देश दिए हैं।