{"_id":"59ca95044f1c1bbe538b493e","slug":"150644868520-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेन-देन को दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के लेन-देन को दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपयों के लेन-देन को दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
- फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस, दोनों पक्ष के लोग हिरासत में लिए
- दोनों पक्ष के पांच-पांच लोगों को किया जा रहा मुचलका पाबंद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव भाईपुरा में सोमवार देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिस को गांव में फायरिंग की सूचना मिली तो तत्काल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही दोनों पक्ष के कुछ लोग हिरासत में ले लिए।
गांव में कबीर व इशफाक दो पक्ष रहते हैं। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच सोमवार देर शाम को भी विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और जमकर लाठी-डंडे चले। बताया गया कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की। मामले की जानकारी होने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग हिरासत में ले लिए। चौकी प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेन-देन का विवाद चल रहा है। फायरिंग होने की जानकारी नहीं है। दोनों पक्ष के पांच-पांच लोगों को पांच-पांच लाख रुपये में मुचलका पाबंद किया जा रहा है।