फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, जबरन करवाया गर्भपात

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, जबरन करवाया गर्भपात

Wed, 30 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर रेप, गर्भपात
विज्ञापन

- विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ पीटा
बुलंदशहर।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक किशोरी के साथ रेप करता रहा। गर्भवती होने पर जबरन क्लीनिक पर ले जाकर आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किशोरी से मोहल्ले का ही एक युवक शादी का झांसा देकर एक साल तक रेप करता रहा। किशोरी को बालिग होने के बाद उसने शादी की बात कही थी। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी युवक के परिजनों से जब बात की तो वह शादी के लिए तैयार हो गए। लेकिन गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपी युवक 5 अगस्त को अपने साथियों के साथ जबरन पीड़ित किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले गया। हाइवे पर बड़ी गाड़ी में कुछ और युवकों के साथ वह किशोरी को लेकर एक क्लीनिक पर पहुंचे और जबरन दवा खिलवाकर गर्भपात करवा दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की। पीड़ित ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी के घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। किसी तरह परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच कर किशोरी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed