{"_id":"598b49714f1c1b84228b46be","slug":"15023005363-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभी ससुरालियों ने कराया गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभी ससुरालियों ने कराया गर्भपात
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर देवर ने किया रेप
- रेप के बाद आरोपियों ने की गला दबाकर हत्या की कोशिश
- कोर्ट के आदेश पर देवर समेत दो के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पचौता के जंगल में देवर ने रेप किया। विरोध करने पर उसने साथी के संग महिला को जान से मारने की कोशिश की। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने देवर समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 29 जनवरी को हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसका उत्पीड़न करते थे। 25 मई को देवर गाड़ी में बिठाकर मायके छोड़ने की बात कहकर ले गया। कार में उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। आरोपी देवर ने रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला का आरोप है कि देवर कार को लेकर चोला चौकी क्षेत्र के गांव पचौता के जंगल में पहुंचा। वहां देवर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की कोशिश की। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में जंगल में मरी हुई समझकर छोड़कर भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी स्तर से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली देहात के एसएसआई एसपी पटेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी देवर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दहेज लोभी ससुरालियों ने कराया गर्भपात
- पीड़ित महिला ने पति पर लगाया कुकर्म का आरोप
- पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
कोतवाली देहात की चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का दहेज लोभी ससुरालियों ने गर्भपात करा दिया। आरोप है कि ससुराली दहेज में तीन लाख रुपये मांग रहे थे। पीड़ित महिला ने पति पर कुकर्म करने का भी आरोप लगाया है। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह करीब डेढ़ साल पहले हरियाणा के पलवल निवासी एक युवक से हुआ था। शादी में पिता ने काफी उपहार दिए थे, लेकिन ससुराली खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उत्पीड़न करते थे। पीड़ित ने बताया कि जब वह दो माह की गर्भवती थी तो ससुरालियों ने गर्भपात करा दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति ने जबरन कुकर्म किया। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद व ननदोई ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पीड़ित का आरोप है कि वह थाने पर गई तो उसे टरका दिया गया। चोला चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
सिकंदराबाद। उत्पीड़न का विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। दिल्ली निवासी अंजुम आरा पुत्री अफजल खान ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बताया कि उसका पति उसका उत्पीड़न करता है। शिकायत करने पर ससुरालिए उसे समझाने के बजाय उल्टा उसी का साथ देते हैं। वहीं उसका देवर भी उस पर बुरी नियत रखता है। उसके पति व देवर को सास और ससुराल के अन्य लोगों की सह है। विरोध करने के कारण उसके ससुरालिए उत्पीड़न करते हैं। आरोप है कि बुधवार की सुबह उसके पति, ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल उसके ऊपर डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। शोर की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचाया। पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।